मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। उनको पति ने अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी संगीता अपने पति हरिओम के साथ रक्षाबंधन पर हापुड़ स्थित पिलखुवा अपने मायके राखी बांधने आई थी। शनिवार सुबह दंपती बाइक से बुढ़ाना लौट रही थीं। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव कादराबाद के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ओरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हरिओम ने बताया कि टक्कर लगते ही संगीता बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बाइक सवार दंपती ने घटना की तहरीर नहीं दी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।