फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर डिवाइडर से जा भिड़ी, हादसे में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 22 Apr 2023 01:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

तीनों घायलों को पुलिस ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक चौकी के सामने शनिवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में कार में सवार आदित्य प्रताप (22 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि आदित्य के मामा भावेश समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि सभी लोग दिल्ली से वैशाली घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें