फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने दंपती को मारी पीछे से टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर दवा लेने जा रहे बुजुर्ग दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बेटे ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। राजेंद्र नगर निवासी किशन राणा ने बताया कि उनके पिता खुशी राम और मां श्यामा देवी 27 अक्तूबर की शाम साढ़े पांच बजे प्रेमपुरी आश्रम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कंपनी की टेस्ट ड्राइव करने के दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि कार अभिक ठाकुर चला रहा था। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने जानकारी दी कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें