गाजियाबाद। लालकुआं स्थित सारे होम्स स्प्रिंग व्यू फ्लोर क्रिसेंट पार्क सोसायटी में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इस घटना में स्कूटी सवार और पैदल जा रही महिला बाल-बाल बच गईं। सोसायटी प्रबंधन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक कार तेज गति से सोसायटी में घुसी। चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और तेज रफ्तार से बाहर निकल गया। प्रबंधन ने वेब सिटी पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बताया गया है कि चालक सोसायटी का ही निवासी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई है। एसीपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।