फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार आटो बिजली खंभे से टकराया, सवारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी में 10 अगस्त को एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने लापरवाही से बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठे बबलू अली गंभीर रूप से घायल हो गए। बबलू अली दिल्ली की नूर कॉलोनी में रहते हैं और ट्रोनिका सिटी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी नेहा बेगम ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े आठ बजे ऑटो चालक ने उनके पति को आगे बैठाया था। आरोप है कि चालक गलत दिशा में तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था। टक्कर से बबलू अली के बाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें