फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सपा नेता ने की हिंदू रक्षा दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता नसीम खान ने हिंदू रक्षा दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और लोनी विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। नसीम खान ने कमिश्नर को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने वाले अपराधी सलीम वास्तिक को संरक्षण देने का कार्य कुछ व्यक्ति और संगठन कर रहे हैं साथ ही उनको आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। नसीम खान ने आरोप लगाया है कि लोनी विधायक नंद किशोर गूजर, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी, दक्ष चौधरी, डॉ. प्रकाश और अक्कू पंडित सहित कई लोग इस व्यक्ति के समर्थन में सार्वजनिक रूप से सामने आए और उसका मनोबल बढ़ाते रहे हैं। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने उसे संगठन से जोड़कर उसका प्रचार भी किया है इसलिए हिंदू रक्षा दल पर अविलंब प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही इस दल की गतिविधियों की जांच हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें