फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार दिन में सपा ने मेयर प्रत्याशी बदला, अब पूनम यादव को मिला टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने महज चार दिन में ही अपना मेयर प्रत्याशी बदल दिया। नीलम गर्ग का टिकट काटकर सपा ने अब समाजसेवी पूनम यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। पूनम यादव के पति सिकंदर यादव 2012 में मेयर का चुनाव निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। वह बसपा में कोआर्डिनेटर पद पर रह चुके हैं और 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने के बाद उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया था। बीते शनिवार को समाजवादी पार्टी ने वैश्य समाज के चेहरे के तौर पर नीलम गर्ग को मेयर पद की प्रत्याशी घोषित किया था। दुहाई स्थित एक कॉलेज की डायरेक्टर नीलम के पति पीएन गर्ग को राजनीति का लंबा अनुभव है और वह कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी थी। अब समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उनका टिकट काटकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को जारी की गई मेयर प्रत्याशियों की संशोधित सूची में पूनम यादव का नाम शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

पूनम यादव समाजसेवा से लंबे समय से जुड़ी हैं और सद्गुरु सेवा समिति के नाम से सामाजिक संस्था चलाती हैं। अपनी इस एनजीओ के माध्यम से वह गरीब बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें सिलाई-कढ़ाई की शिक्षा दिलाती हैं और सिलाई मशीन आदि निशुल्क उपलब्ध कराती हैं। राजनीति में उनका यह पहला कदम होगा। यह पहला मौका है जब वह कोई चुनाव लड़ेंगी। पूनम यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। वह चुनाव जीतकर मेयर की सीट समाजवादी पार्टी को देंगी।
लखनऊ पहुंचे सिकंदर यादव

समाजवादी पार्टी की ओर से मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही पूनम यादव के पति सिकंदर यादव पार्टी हाईकमान से मिलने लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। वर्ष 2012 में हवाई जहाज के चिन्ह पर निर्दल चुनाव लड़ चुके सिकंदर यादव को 22 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। ऐसे में सपा ने उन पर दांव खेला है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष का बयान
समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि उम्मीदवार बदलने का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया गया है। पार्टी जिसे भी सिंबल देगी, पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ाएंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद और नगर निगम पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची दो दिन में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें