बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पिपाला में सोमवार को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिये उसे जिले के निजी अस्पताल ले गये। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक का नाम आकाश पुत्र श्रीचंद बताया गया है।