फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर अपराध किसी ने किया नंबर किसी और का हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिस नंबर के माध्यम से साइबर अपराधियों ने ठगी की है, ऐसे ऐसे करीब 14 हजार नंबर साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं। साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिये पुलिस ने करीब साढ़े पांच हजार नंबर बंद कराए हैं। इनमें आम लोगों के भी नंबर है जो बंद हो गए। ऐसे में लोग अपनी परेशानी लेकर लोग साइबर थाने पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि अपराध किसी ने किया और मोबाइल नंबर किसी का बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर हुई शिकायत के आधार पर नंबरों को बंद किया गया है। नंबरों के संबंध में रिपोर्ट पोर्टल के हिसाब से भेजी गई है। जिन पर कार्रवाई हुई है। करीब 14 हजार संदिग्ध नंबरों में से 5284 नंबरों को ब्लॉक करवाने के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके आधार पर नंबर बंद हो रहे हैं।

नंबर बंद होने पर साइबर थाने में दे प्रार्थना पत्र
इस कार्रवाई में कई ऐसे लोगों के नंबर भी बंद हो गए हैं, जिन्होंने अपराध नहीं किया लेकिन उनका नंबर कभी न कभी किसी न किसी तरह से ठगी वाले नंबर की चेन में जुड़ा होगा या उस नंबर की एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की गई होगी। एडीसीपी ने बताया कि अगर किसी को इस प्रकार की समस्या आ रही है तो इस संबंध में जानकारी साइबर थाने में दे सकते हैं। पुलिस इस डिटेल को आगे भेजेगी। अगर सही हुआ तो उसे खुलवाने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


केस-1
12 साल पुराना नंबर हो गया बंद

राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी का 12 साल पुराना नंबर भी इसी प्रकार बंद हो गया। उन्होंने कस्टमर केयर से जानकारी ली तो पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नंबर को बंद करने का पता चला।



साइबर थाने में दिया है प्रार्थना पत्र
मेरठ के रहने वाले विनीत गुप्ता का कहना है कि उनका नंबर भी बंद हो गया। उन्होंने टेलीकॉम कंपनी व साइबर थाने में संपर्क किया तो पता चला कि नंबर गाजियाबाद पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर बंद हुआ है। वह काफी परेशान हैं। उन्होंने गाजियाबाद साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें