फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग-अमित की गुंडई: रिश्ता तोड़ने के लिए दोनों पहुंचे लड़की की ससुराल, कहा- बरात गई तो डोली नहीं अर्थी उठेगी

Fri, 26 May 2023 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

लड़की की होने वाली ससुराल से उसके घर पर फोन आया कि वो ये शादी नहीं कर सकते। बताया कि कुछ युवक आए थे और उन्होंने युवती के कुछ फोटो दिखाए और शादी करने से मना किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ की गढ़मुक्तेशवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक ने अपने साथी के साथ युवती के ससुराल पहुंचकर रिश्ता तोड़ने के मकसद से युवती के कुछ फोटो वायरल करने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि बेटी का रिश्ता करने के बाद 27 जून की शादी तय हो गई। पीड़ित ने बताया कि 25 मई को जिस लड़के से युवती का विवाह तय हुआ था, उसका फोन आया। जिसने शादी से इनकार करते हुए बताया कि एक अमित, सहवाग समेत अज्ञात युवक उनके घर गए थे।

जहां उन्होंने युवती के कुछ फोटो दिखाए और शादी करने से मना किया। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि यदि युवती के यहां पर बरात लेकर पहुंचता है तो डोली की जगह अर्थी उठेगी। लड़के ने इन सभी बातों को बताकर शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित पिता ने बताया कि युवती के खिलाफ मनगढंत कहानियां बनाकर युवती को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। जिसको लेकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें