गाजियाबाद। एक करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं में कोई एक महीने तो कोई 10 साल से अटकी हुई हैं। कुछ परियोजनाएं वर्ष 2024 के दिसंबर माह में पूर्ण हो जानी थी, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। कुछ परियोजनाएं वर्ष 2016 से लंबित पड़ी हैं। ऐसी कुल 12 परियोजनाएं हैं, जिनका कार्य बिलंब से चल रहा है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने समीक्षा के बाद जल्द से जल्द एक महीने के अंदर इनको पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में एक करोड़ से अधिक की लागत वाली कुल 144 परियोजनाएं थीं जिसमें से 111 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसमें से जनवरी माह में तीन परियोजनाएं पूर्ण हुई हैं। बाकी 12 परियोजनाओं का कार्य धीमा चल रहा है और नियत समय पर इसका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इसमें गरीबों के आवास योजना से लेकर स्वास्थ्य विभाग के ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य हैं। इसमें मुरादनगर में वर्ष 2016 से वाटर सप्लाई का कार्य किया जा रहा है। नौ वर्ष पूरे होने के बाद भी अभी इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा राजीव आवास का कार्य 2015 से चल रहा है जिसको वर्ष 2021 में पूर्ण होना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि कुछ परियोजनाएं बजट के अभाव में बीच में रुकी थी लेकिन बजट जारी होने के बाद भी जो परियोजनाएं पूर्ण नहीं हो पाई हैं उनको एक माह के अंदर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट:
कार्यदायी संस्था कार्य कार्य पूर्ण होने का समय बजट
1. राजकीय निर्माण निगम - 47वीं वाहिनी के आवासीय भवनों का निर्माण - दिसंबर 2024 2.97 करोड़
2. ग्रामीण अभियंत्रण सेवा - सिखैड़ा में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण - मार्च 2024, 95 लाख
3. ग्रामीण अभियंत्रण सेवा - जोया गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण - मार्च 2024 56 लाख
4. एचएससीसी लिमिटेड - मोदीनगर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण - अक्तूबर 2022 8.34 करोड़
5. उत्तर प्रदेश जल निगम - वाटर रिजर्वायर का निमार्ण - - दिसंबर 2024 82.91 लाख
6.यूपी जल निगम - वार्ड-46में वाटर सप्लाई का कार्य - सितंबर 2024 4.09 करोड़
7.यूपी जल निगम - मुरादनगर में वाटर सप्लाई का कार्य - दिसंबर 2024 13.29 करोड़
8. सी एंड डीएस - समेकित विद्यालय में आवासीय भवन निर्माण - दिसंबर 2024 7.22 करोड़
9.सी एंड डीएस राजीव आवास योजना का निर्माण - 2015 से 2021 34.68 करोड़
10. सी एंड डीएस डासना में बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण -2017 4.78 करोड़
11 राज्य सेतू निगम लोनी के रेवड़ा-रेवड़ी गांव में पुल का निर्माण - दिसंबर 2024 18.98 करोड़
12 राज्य सेतू निगम सिरोरा सलेमपुर में सेतू का निर्माण - अक्तूबर 2024 में 19.82 करोड़
इनसेट:
लंबित परियोजनाएं -12
पूर्ण परियोजनाओं - 111
इस माह में पूर्ण परियोजनाएं - 03
अपूर्ण परियोजनाएं -41
कुल परियोजनाएं - 144