माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। इस बार 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण काफी इस वर्ष का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फॉयर की तरह लगेगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस ग्रहण का घातक असर देखने को मिलेगा। अर्थव्यवस्था में गिरावट, मृत्युदर में बढोत्तरी सहित तूफान और भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को ग्रहण होने की वजह चूड़ामणी योग भी बन रहा है। ज्योतिषाचार्य और कथा व्यास रामभद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण 21 जून को सुबह 10.20 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। इसका सूतक 20 जून शनिवार को रात्रि 10.42 से लग जाएगा। ग्रहण काल के दौरान पूजन, खान,पानी, सोना आदि निषेध होगा। रोगी, बुजुर्ग और बच्चों के लिए यह नियम नहीं होगा। इस दौरान र्ईश्वर की आराधना करें। -------- 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक शनिवार 20 जून को रात्रि 10.20 बजे से लग जाएगा। जो ग्रहण काल के समाप्त होने पर समाप्त होगा। इस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और ग्रहण की समाप्ति के बाद खुलेंगे। दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद मंदिर की साफ-सफाई के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। ------- इन राशियों पर होगा असर पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र पर है इसलिए इस राशि के जातक को विशेष ध्यान रखना होगा। इस राशि वाले जातक ग्रहण ना देखें और गणपति की पूजा करें तो अच्छा होगा। इसके अलावा महामृत्युंज मंत्र का जाप करें तो और अच्छा रहेगा। ------------ इन राशियों को मिलेगा श्रेष्ठ फल पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि यह ग्रहण मेष, सिंह, कन्या,मकर और मीन राशि के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ फल देने वाला होगा। वहीं वृष , तुला, धनु राशि के लिए मध्यम होगा। इसके अलावा मिथुन राशि, कर्क, कुंभ और वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण अशुभ होगा। उन्होंने बताया कि ग्रहण के फलों का असर सिर्फ एक महीने तक रहता है इसलिए अधिक चिंता का विषय नहीं है इस दौरान पूजन और उपाय करने पर अशुभ फल का असर भी कम होगा।