मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आगामी रविवार को आयोजित होने वाले पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप भाग लेंगे। बैठक में कालूराम धामा, सुरेंद्र त्यागी, मनीष बंसल, गिरीश मथुरिया, कृष्ण रूहेला और महावीर गुर्जर सहित कई मौजूद थे।