फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताऊ बन गया राक्षस, छह वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, घर जाकर बच्ची ने बताई आपबीती; हालत गंभीर

Wed, 28 May 2025 11:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक मुंह बोले ताऊ की काली करतूत सामने आई है। जहां ताऊ ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपी टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया था। छह वर्षीय मासूम बच्चे की हालत गंभीर है।  मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंह बोले पड़ोसी ताऊ ने मंगलवार शाम को छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया है। रात को सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर्ज और बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी के एक पैर में गोली लगी।

विज्ञापन


पीड़िता मां ने बताया कि मंगलवार शाम को गांव के सभी बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे। उनकी छह वर्षीय बेटी भी वहीं खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला रवींद्र, जो रिश्तेदारी में पीड़िता का जेठ लगता है। वह अपने घर के बाहर ही टहल रहा था। आरोपी रविंद्र ने मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर के अंदर बुला लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

इसके बाद आरोपी अपने घर से भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची घायल अवस्था में रोती हुई अपने घर पहुंची। जहां उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की तो वह गांव में नहीं मिला। रात करीब 11 बजे परिजन खुर्जा देहात थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन


सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस गांव में दबिश दे रही थी। तभी ट्यूबवेल के पास आरोपी मिला, जिसको पुलिस पकड़ने गई तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें