साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ झपटमार को गिरफ्तार किया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि टीम नाले की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम अनस निवासी गरिमा गार्डन बताया है। जांच में पता चला कि उसकी बाइक चोरी की है और नेहरू नगर से चुराई थी। पूछताछ में अनस ने बताया कि चोरी की बाइक के जरिये वह राह चलते लोगों से मोबाइल और पर्स झपटकर रुपयों से नशा करता है।