ट्रांसपोर्टर से कार छीनी, फाइनेंस का निकला मामला
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसायटी के पास ट्रांसपोर्टर की स्विफ्ट कार छीन ली। पीड़ित ने लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला फाइनेंस का निकला। गुलमोहर सोसायटी निवासी राहुल भाटी ट्रांसपोर्टर हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार शाम वह दिल्ली जा रहे थे। वीवीआईपी सोसायटी के पास यू-टर्न से मुड़ेही थे कि स्विफ्ट सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और कार छीनकर ले गए। सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि कार की 10 किश्त रुकी हुई थीं। बैंक के लिए कलेक्शन करने वाली कंपनी के एजेंट कार ले गए हैं। ट्रांसपोर्टर व कलेक्शन एजेंट में बात भी चल रही हैं।