फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 50 लाख कीमत की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने दो किलो अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह झारखंड से ऑन डिमांड अफीम लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचता है।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि नंदग्राम कट के पास से झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही दो किलोग्राम अफीम के साथ झारखंड के चतरा के गांव दरियातु निवासी मुकुल दांगी है। मुकुल दांगी पांचवीं पास है। उनसे बताया कि वह पहले खेती करता था। ज्यादा कमाई के लिए उसने और काम की तलाश की। इसी बीच उसे पता चला कि उसके कुछ परिचित मादक पदार्थ की बेचते हैं। तो उसने उनसे संपर्क किया। पहली बार में माल सप्लाई करने के उसे दस हजार रुपये मिले। इसके बाद वह यही काम करने लगा। अब वह दो किलोग्राम अफीम गाजियाबाद दिल्ली बार्डर पर देना जा रहा था। उसे वहीं का ऑर्डर मिला था। एडीसीपी ने बताया कि इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




बस और ट्रेन से लाता था अफीम

मुकुल दांगी ने बताया कि वह बस व ट्रेन से सफर करके माल लाता था। पुलिस से बचने के लिए रास्ते में कई जगह ट्रेन व बस बदलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें