फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 40 लाख की डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने 40 लाख रुपये की डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक कार भी बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि वह पैर, कमर व पेट पर अफीम का पैकेट बांधकर झारखंड से बस व ट्रेन से लाता है। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बरेली के बारादरी निवासी मौ. उमर है। पूछताछ में बताया कि वह पहले कपड़े की दुकान चलाता था। ज्यादा कमाई के लिए उसने मादक पदार्थ की तस्करी करना शुरू कर दिया। झारखंड से अफीम लाने के बाद दिल्ली-एनसीआर में बेचता है। एडीसीपी ने बताया कि गिरोह के अन्य लोगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें