साहिबाबाद। पुलिस ने चेकिंग दौरान लाखों रुपये के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 7 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांजे की आपूर्ति करने के लिए एक तस्कर क्षेत्र में घूम रहा है। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम रफीक निवासी गाजीपुर दिल्ली बताया है। पूछताछ में बताया कि यह गांजा बंगाली कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों को बेचता हैं। इसे बेचकर जो रुपये मिलते हैं। उससे अपने परिवार का खर्चा चलाता हैं।