फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर से हो रही त्वचा की एलर्जी 

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो भी लगा सकते हैं..... बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर से हो रही त्वचा की एलर्जी  - त्वचा लाल होने से बढ़ रही है वेसिक्युलर लैसियोना  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में संक्रमण के और अधिक तेजी से फैलने का अनुमान है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 से बचने के लिए सामाजिक और शारीरिक रूप से दूरी बनाए रखना, नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना तथा मॉस्क पहनना बहुत जरूरी है। बार-बार हाथ धोने या सेनेटाइज़र का इस्तेमाल करने से त्वचा से संबंधित कुछ समस्याएं भी हो रही हैं, इनसे बचना भी जरूरी है। त्वचा रोग और कॉस्मेटिक विशेषज्ञ डॉ. विदुषी जैन का कहना है कि जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं वह फोमाइट्स या कोरोना संक्रमण के मामले रोकने में सहयोगी हैं। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष एयरोसोल ट्रांसमिशन को रोकने में बेहतर हैं लेकिन, बार-बार हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से लोगों को कई तरह की परेशानियां भी हो रही हैं। इससे उंगलियों के पोर और पैरों में रैशेज पड़ जाते हैं। कई बार बिवाइयों जैसे घाव हो जाते हैं। गंभीर स्थिति होने पर वेसिक्युलर लेसियोना हो जाता है। लगातार हाथ धोना कई लोगों में एंग्जाइटी भी बढ़ा रहा है। बार-बार हाथ धोने या सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने से रैशेज इसलिए पड़ जाते हैं कि त्वचा का जो एक बैरियर या अवरोध के रूप में कार्य है, उसमें गड़बड़ी आ जाती है। इससे एलर्जिक रिएक्शन और डर्मेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।   इन समस्याओं से बचने के लिए दें ध्यान  -अपने हाथों को तभी धोएं जब आप घर से बाहर गए हैं और आपने किसी सतह को छुआ है। -एंटीसेप्टिक साबुन इस्तेमाल न करें, क्योंकि ये वायरस के प्रति अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराता है।  - ऐसे साबुन को इस्तेमाल करें जिसमें ग्लिसरीन या मॉइश्चरॉइज़र जैसे एनएमएफ या सिरेमिक हो। - 20 सेकंड से अधिक अपने हाथों को न धोएं। - हाथ धोने के तुरंत बाद अपने हाथों और उंगलियों के बीच में तेल, घी या वैसलीन लगाएं। - अपने शरीर में पानी का स्तर बनाए रखें, ताकि आपकी त्वचा ड्राय न हो। - तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन लीटर पानी पीना जरूरी है। - अगर त्वचा लाल हो जाए और उसमें खुजली हो तो हर दो घंटे में हाथों पर वैसलीन पेट्रोलियम जैली लगाएं। - अगर इन उपाय के बाद भी त्वचा का लालपन और वेसीक्युलर रैसेज ठीक न हों तो किसी अच्छे त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।  ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें