गाजियाबाद। इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार हत्याकांड में अपना घर देने वाले आरोपी मनोज को नंदग्राम पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बीते 16 अगस्त को इंटीरियर डिजाइनिंग के काम की बात करके पवन और उसके साथियों ने तरुण को मोरटा में मनोज के घर में बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मनोज ने कुछ रुपये के लालच में अपने घर में उन्हें आने दिया था। मामले में पुलिस पवन, अंजलि समेत अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपियों में से अक्षय समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि फरार आरेापियों की तलाश में टीम लगी हैं।