फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तांगे वाले से मारपीट करने वाले छह दंगाइयों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना बाजार में तांगे वाले दिलशाद की पिटाई करने और बचाव में आए दुकानदार को पीटने के आरोपी छह दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को चिह्नित किया था। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि मामूली विवाद में कुछ लोगों ने घूकना बाजार में एक तांगे वाले की पिटाई कर दी। उसे बचाने आए दुकानदार को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया था। तांगे वाले की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया और सर्विलांस के आधार पर शनिवार को छह आरोपियों को मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनुपम कौशिक, आशीष कौशिक, प्रवेश कौशिक, सोनू, टीटू और आशुतोष उर्फ आशु निवासी घूकना है। अनुपम और आशीष व सोनू और टीटू सगे भाई हैं। उनके पास से पिटाई में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे, पेंचकस, स्टील का पलटा और माइल की स्टील रॉड बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें