फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग छह लोग झुलसे, मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला की नीलमणि कालोनी में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे चाय बनाने के दौरान सिलिंडर में गैस लीक होने से आग लग गई। हादसे में प्रमोद उनकी पत्नी रेनू, दो साल का बेटा कान्हा, छह माह का बेटा लड्डू, साला अजय व बुआ का लड़का दीपक झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लड्डू ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बदायूं के आसोदा निवासी नितिन ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रमोद नीलमणि कालोनी में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। वह साहिबाबाद की एक एजेंसी में गैस सिलिंडर सप्लाई का काम करते हैं। सुबह साढ़े छह बजे कमरे में सभी लोग बैठे थे। खिड़की में बाहर की तरफ से कूलर लगा है। रेनू ने जैसे ही चाय बनाने के लिए सिलिंडर का वॉल खोलकर लाइटर जलाया तो आग की लपटें तेजी से पूरे कमरे में फैल गई और सभी उसकी चपेट में आ गए। सभी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के मकानों में रह रहे लोग मौके पर पहुंचे और सभी को झुलसी हालत में कमरे से बाहर निकाला। छह माह का मासूम लड्डू 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया था।
स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल ले जाने के लिए डायल-108 पर कॉल की। इस दौरान परिवार के अनुज और मनोज दोनों लड्डू को टैंपो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। नितिन के मुताबिक, करीब आधे घंटे इंतजार के बाद सभी को टैंपो से ले जाने के दौरान अर्थला पीर के पास एंबुलेंस मिली। उसके बाद पांचों को झुलसी हालत में एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी की गंभीर हालत देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नितिन का कहना है कि घटना के बाद दोपहर में वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बच्चे की मौत के बारे में पता चला। उधर, सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोग और स्थानीय निवासियों से घटना की जानकारी की।

ममेरे भाई के पास घूमने आया था दीपक
नितिन का कहना है कि दीपक उनकी बुआ का लड़का है। पांच दिन पहले वह इटावा से यहां घूमने आया था। सुबह सभी लोग चाय पीकर अपने-अपने काम पर जाने वाले थे लेकिन हादसा हो गया।
तीन मिनट में एंबुलेंस पहुंचने का दावा

एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर जयविंदर सिंह बसौया का दावा है कि सुबह 7:29 बजे मोहननगर पर तैनात एंबुलेंस के चालक को आग से लोगों के झुलसने की सूचना मिली थी। महज तीन मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बयान
आग से छह लोगों के झुलसने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। छह माह के बच्चे की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। - निमिष पाटिल, डीसीपी

23 जून को न्यू डिफेंस कालोनी में आग से झुलसकर परिवार खत्म

न्यू डिफेंस कालोनी में 23 जून को निर्माणाधीन मकान में सिलिंडर से गैस लीकेज होने पर आग से सात लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से झुलसे परिवार के सदस्यों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने बागमती (40) और उनकी बेटी प्रियंका (16) व हिमानी (18) को मृत घोषित कर दिया जबकि पति मुकेश ने एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान और बेटेे अंकित (17) की जुलाई माह में मौत हो गई थी। इस तरह नौ दिन में परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई। घटना से पहले बागमती चूल्हे पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। अचानक गैस लीकेज से आग लग गई और परिवार के छह लोग झुलस गए थे।
क्या बरतें सावधानी :

-रसोई में स्थापित चिमनी में खाना बनाने के दौरान तेल आदि के एकत्रित होेने पर कारण उसमें आग लगने की संभावना बन जाती है जिसके लिए चिमनी को नियमित रूप से साफ करते रहें
विज्ञापन


-खाना बनाने के बाद चूल्हे की गैस को मेन स्विच अर्थात रेगुलेटर से बंद कर दें
-सिलिंडर के पाइप और रिफिलिंग पॉइंट को रोजाना चेक करते रहें

-सिलिंडर में आग लगने पर बदरपुर, रेत और गीली मोटी बोरी डालें
-सिलिंडर को उठाकर खुली जगह में फेंक दें। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें

-सिलिंडर को समय-समय पर पानी से चेक करते रहे। गैस लीकेज होने पर उसमें बुलबुले उठेंगे

गैस लीक होने से लगी आग की घटनाएं
22 जून : वसुंधरा के गार्डेनिया ग्रीन सोसायटी के फ्लैट में लगी गैस रिसाव से आग
21 जून : भोपुरा की कृष्णा विहार कुटी में पीएनजी लाइन में लगी आग, चार झुलसे

05 जून :चौधरी मोड पर आईजीएल की पाइप लाइन में लगी आग, अग्निशमन कर्मियों ने पाया काबू
13 मई 2023 में मसूरी क्षेत्र में सिलिंडर में गैस लीकेज से हुआ धमाका

09 नवंबर 2022: साहिबाबाद के एक दूध प्लांट अमोनिया गैस रिसाव होने से 25 कर्मचारी बेहोश
05 अक्तूबर 2022 : लोनी के बबलू गार्डन में सिलिंडर में गैस लीकेज से धमाका, दो मंजिला मकान गिरा, चार की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें