फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिला महिला अस्पताल में बनेगा छह बेड का नीकू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला महिला अस्पताल में निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) की भी सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर नवजात शिशुओं को दिल्ली या अन्य अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं सिक नेटल केयर यूनिट (एसएनसीयू) का बेड बढ़ाने के लिए 3.70 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। इसके अलावा महिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत अलग से इलाज व प्रसव की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिला महिला के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि एसएनसीयू के लिए बजट आ चुका है, लेकिन नीकू की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में छह बेड की सुविधा शुरू की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट वार्ड में गर्भवती को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजाना 10 प्रसूता को भर्ती करने का लक्ष्य है। सीएमएस का कहना है कि रोजाना हो रहे 15 से 20 प्रसव में सात से आठ आयुष्मान कार्ड धारक हैं। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई (पीकू) वार्ड की सुविधा है। पीकू वार्ड में चिकित्सकों समेत 14 स्टॉफ की आवश्यकता है, लेकिन एक भी स्टॉफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें