फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चुनावी रंजिश में हुई पत्थरबाजी मामले में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नाहली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। नाहली गांव में आबिद व अशरफ के बीच चुनावी रंजिश को लेकर रविवार को विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पत्थरबाजी हुई थी। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में फजल मोहम्मद उर्फ भुट्टू, सलीम, अतीक, तालिब, रिजवान व जाबिर निवासी नाहली को गिरफ्तार किया गया है। बाकी फरार लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें