फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर से तोड़ते थे ऑटोमैटिक गाड़ियों के लॉक, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार, छह वाहन बरामद

Sat, 31 Dec 2022 08:11 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि फिरोज पर आठ, मनोज पर 12,  नीरज के खिलाफ 27, अफजाल पर 18 और उबैस पर छह मुकदमे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।पुलिस ने शालीमार गार्डेन से चोरी की एक बोलेरो गाड़ी और आई20 बरामद की है।
विज्ञापन
इसी सॉफ्टवेयर से चोरी करते थे ऑटोमेटिक गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद पुलिस ने एक्स100डी सॉफ्टवेयर से ऑटोमैटिक गाड़ियों के लॉक तोड़ने वाले बदमाश मनोज के गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों से चोरी की छह गाड़ियां बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि फिरोज निवासी राजीव कॉलोनी, मास्टरमाइंड मनोज नेहरा निवासी मुज्जफरनगर, नीरज निवासी दिल्ली, अफजाल निवासी मेरठ और उबैस निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया है। चोरों से पुलिस टीम ने चोरी की छह गाड़ियां बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड मनोज और अफजाल दोनों बीएससी कर चुके हैं। फिरोज अभी डेढ़ महीने पहले जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने शालीमार गार्डेन से चोरी की एक बोलेरो गाड़ी और आई20 बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि फिरोज पर आठ, मनोज पर 12,  नीरज के खिलाफ 27, अफजाल पर 18 और उबैस पर छह मुकदमे दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें