फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हथियारों के बल पर महिला से 12 हजार लूट में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह राजेंद्रनगर गोल पार्क कट से छह बदमाशों को गिरफ्तार कर दो दिन पूर्व लाजपत नगर काॅलोनी में हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। बदमाशों से नकदी, हथियार और डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाश गृहस्वामी के बच्चे का अपहरण करने गए थे। उनका उद्देश्य बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगना था लेकिन घर में बच्चा नहीं मिलने पर लूट की। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि लाजपत नगर में सौरभ कुमार रहते हैं। उनकी कनफेक्शनरी की दुकान है जबकि पत्नी एक निजी कंपनी में काम करती हैं। 26 जुलाई को रात करीब दस बजे उनकी पत्नी तक्षिला गुप्ता घर पर अकेली थीं तभी तीन बदमाश जबरन घर में घुस गए। उनके तीन साथ बाहर खड़े रहे। बदमाशों ने तमंचे व चाकू के बल पर रुपयों व गहनों की मांग की थी। बदमाशों का कहना था कि किसी ने उनके तीन वर्षीय बेटे की सुपारी दी है। तभी सौरभ ने मकान के गेट पर दस्तक दी, जिसके बाद बदमाश घर से बैग लूट कर भाग गए। भागते समय एक बदमाश का मोबाइल गिर गया। बैग में 12 हजार रुपये और सात एटीएम थे।
महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को पुलिस ने राजेंद्रनगर से बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, पांच चाकू, सात डेबिट कार्ड, दो हजार रुपये व चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रोशन, राजेश शर्मा निवासी लाजपत नगर, वरुण कश्यप निवासी पटेल नगर, अंकुश व हर्ष भाटी निवासी स्वरूप पार्क बताए। उन्होंने तक्षिला गुप्ता के घर लूट करना बताया।
विज्ञापन


बेटे का करना था अपहरण
पुलिस के मुताबिक रोशन लाजपत नगर में तक्षिला गुप्ता से कुछ दूरी पर रहता है। उसे जानकारी मिली थी कि उनके घर कहीं से तीन करोड़ रुपये आए हैं। उसने साथियों के साथ तक्षिला गुप्ता के बेटे का अपहरण कर तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई। तीन दिन से वह घर की रेकी कर रहा था। वारदात के समय बच्चा दुकान पर होने से बड़ा हादसा टल गया। एसीपी ने बताया कि वारदात का दो दिन में खुलासा करने पर डीसीपी विवेक चंद यादव ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बदमाशों में बीटेक का छात्र शामिल
आठवीं पास रोशन व 12 पास शाहरूख ने लूट की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए शाहरूख ने अन्य साथियों को अपने साथ जोड़ लिया। अंकुश बीटेक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। राजेश पर दो, शाहरुख पर गैंगस्टर समेत तीन, हर्ष भाटिया पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। तीनों बदमाश पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें