गाजियाबाद। जीएसटी से से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच संबंधित विभाग के साथ अब एसआईटी भी करेगी। इनके दो विशेष एसआईटी टीमों का गठन किया गया है। नगर जोन में नगर कोतवाली और ट्रांस हिंडन जोन में थाना इंदिरापुरम में टीम गठित की गई हैं। नगर और ट्रांस हिंडन स्थित जीएसटी कार्यालय से जुड़े लंबित मामलों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि करीब वर्ष के अंतराल में राज्य सेवा कर विभाग ने फर्जीवाड़े के 23 केस दर्ज कराए हैं। जीएसटी विभाग की प्रारंभिक जांच के बाद अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराए गए हैं। फर्जीवाड़ा और राजस्व चोरी के चलते ऐसे मामलों की त्वरित जांच के लिए एसआईटी की दो टीमों का गठन किया गया है। एक माह के अंतराल में फर्जीवाड़े से जुड़े कफ सिरप और कई फर्जी फर्मों से जुड़े मामलों की जांच भी क्राइम ब्रांच की एसआईटी कर रही है। संवाद