फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसआईटी को प्रोफेसर की मिली लोकेशन, खुलेंगे अब्दुल्ला और राहिल के कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। धर्मांतरण के मामले में एसआईटी को आगरा के मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसर की लोकेशन मिल गई है। टीम उसे गिरफ्तार करने के बहुत करीब है। आगरा में चार-पांच जगहों पर टीम ने डेरा भी डाल लिया है। वहीं, आरोपियों के बरामद फोन का डेटा डेकडाउन कराने के लिए पुलिस ने अब्दुल्ला, राहिल और मुसीर को कोर्ट में बुलाया था। अब उनका डेटा रिकवर कर टीम एक-एक एंगल खंगाल रही है। उधर, मौलाना से पूछताछ के बाद पुलिस खोड़ा की युवती के ऑनलाइन निकाह को फर्जी मान रही है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद यादव का कहना है कि सर्विलांस टीम को प्रोफेसर की चार-पांच लोकेशन मिली हैं। सभी जगह एसआईटी पहुंच चुकी है। उसे पकड़ने में जल्द ही सफलता मिलेगी। उसकी गिरफ्तारी के बाद धर्मांतरण के कई सवाल पूछे जाएंगे जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और आगरा के मैनेजमेंट कॉलेज में हुए खेल को हर एंगल से पूछा जाएगा। सबसे अहम सवाल है कि धर्मांतरण के खेल में इन्होंने कितने युवाओं को शिकार बनाया है। पुलिस का कहना है कि मौलवी शाहदमन से पूछताछ के बाद पता चला कि निकाह में नियम मुताबिक जो गवाह और लोगों की जरूरत होती है वैसा कुछ नहीं हुआ था। ऐसे में पुलिस खोड़ा की युवती से ऑनलाइन निकाह को फर्जी मान रही है। हालांकि, पुलिस तीनों के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है। अभी तक कई लोगों से ट्रांजेक्शन हुई है। वो कौन हैं और कहां रहते हैं, ऐसे तमाम प्वाइंटों पर जांच चल रही है। मौलाना ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसे राहिल और खोड़ा की युवती के बारे में पूरी जानकारी थी लेकिन उसने निकाह कराने में 11 हजार रुपये की जगह एक हजार रुपये ही फीस ली।
यह है पूरा मामला :
खोड़ा की युवती नोएड़ा के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहां उसे राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर दिल्ली के एक मॉल में ले जाकर ऑनलाइन निकाह पढ़ाया। इतना ही नहीं, उसने दिल्ली के जाहिद को चंद रुपयों का लालच देकर उसे गवाह बना दिया। हालांकि, निहाह में एक वकील और दो गवाह नियम अनुसार जरूरी होते हैं। युवती के भाई ने पूरे मामले का भंड़ाफोड़ किया और पिता ने खोड़ा पुलिस को राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करा दिया। उसके साथ मुसीर और अब्दुल्ला को भी पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद अब्दुल्ला इस खेल का मास्टरमाइंड निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें