फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई से तमंचा छीनने के दौरान बहन के कंधे में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के रजापुर में बृहस्पतिवार सुबह 12वीं की छात्रा के कंधे में गोली लग गई। इस दौरान छात्रा अपने छोटे भाई के हाथ में तमंचा देखकर उससे छीन रही थी। इसी दौरान फायर होने से उसके कंधे में गोली लग गई। मामले में परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा गोली चलाने की कहानी बनाकर गुमराह किया।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रजापुर निवासी जयवीर चौधरी किसान हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस को अस्पताल से एक छात्रा के गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो परिजनों ने छात्रा के स्कूल जाने के दौरान स्कूटी सवारों द्वारा गोली चलाने की बात कही। उसके पिता ने कहा कि घायल अवस्था में उनकी बेटी घर आई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी ने बताया कि बयानों में विरोधाभास होने से मामला संदिग्ध लगा तो मामले में जांच की गई। जांच में पता चला कि छात्रा को गोली घर में ही लगी थी। मामले में छात्रा के भाई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-

बेटे को बचाने के लिए रची कहानी

मामले में छात्रा के परिजनों ने बेटे के बचाने के लिए कहानी रच डाली। उन्होंने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि छात्रा स्कूल में प्रैक्टिकल देने जा रही थी। रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। जबकि बताए गए घटनास्थल पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वहां ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।




पुलिस कई सवालों के जवाब जानने में जुटी

पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। अगर छात्रा के भाई से खींचतान के दौरान गोली लगी तो वह भाई से तमंचा क्यों छीन रही थी। वहीं, घर में तमंचा कहां से आया यह भी बड़ा सवाल है। एसीपी का कहना है कि छात्रा के भाई व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें