गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में रहने वाली 20 वर्षीय युवती भाई से झगड़ा के बाद गुस्से में सेक्टर 5 और 6 की पुलिया से सुबह करीब 10 बजे हिंडन नदी में कूद गई। सूचना पर कौशांबी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवती को तलाश कर रहे हैं। अभी तक युवती का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने दिल्ली यूपी गेट सीमा तक तलाशी अभियान के लिए एनडीआरएफ को सूचना भेजी है।