माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सावन में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर को भीड़ के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। अब मंदिर फिर से छह अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है।खुलने व बन्द होने का समय में परिवर्तन किया गया है। जिला प्रशासन के नियमानुसार अब 6 अगस्त से समय में बदलाव किया गया है। मंदिर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा की गई मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब 6 अगस्त 2020 से मन्दिर के पट खोल दिए जाए। मंदिर के खुलने का समय सुबह 4:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा। मंदिर स्थल के अंदर प्रसाद वितरण अथवा पवित्र चल छिड़काव की अनुमति नहीं होगी। मंदिर में कोई भी व्यक्ति बिना फेस कवर या मास्क के प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही मंदिर में एक बार में 5 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी लोगों को सेनिटाइजर गुफा से होकर है आना होगा। मंदिर स्थल के अंदर प्रसाद वितरण अथवा पवित्र चल छिड़काव की अनुमति नहीं होगी एवं मंदिर में कोई किसी प्रकार का प्रसाद वितरण नहीं होगा। मंदिर परिसर में कोई भी व्यक्ति बिना फेस कवर के प्रवेश नहीं कर सकेगा। ------///-- ये होगा मंदिर खुलने का समय = महंत ने बताया की मंदिर प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे खुलेगा। इसके बाद दोपहर 12.30 से 4.30 तक बंद रहेगा। उसके बाद 4.30 से 9 बजे तक खुलेगा। सोमवार को मंदिर सुबह 4.00 बजे से खुल जाएगा। 4 से 5 बजे तक आरती और श्रंगार होगा उसके बाद श्रधालुओं के दर्शन के लिए खुलेगा। सोमवार में दिन में 6से 8 बजे तक विशेष पूजा होगा। जबकि अन्य दिनों में 6.30 से 8 बजे तक श्रंगार और विशेष पूजा होगा। सोमवार में मंदिर के कपाट रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे।