मसूरी। आकाशनगर निवासी दुकानदार विजय कुमार की एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अंगुली काटकर अलग कर दी। आरोप लक्ष्मण नाम के व्यक्ति पर है। मामले में विजय ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विजय का कहना है कि उनकी आकाशनगर में गैस चूल्हा रिपेयर करने की दुकान है। 21 जून को लक्ष्मण शराब के नशे में उनकी दुकान के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो वह उनके साथ अभद्रता करने लगा और उसने उनके हाथ की अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दी। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।