फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में शिप्रा सनसिटी निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी में मासिक रखरखाव शुल्क में 75 प्रतिशत की एकमुश्त बढ़ोतरी का विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार रात टीम संकल्प के आह्वान पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सोसायटी में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने तानाशाही नहीं चलेगी और बढ़ा हुआ मेंटेनेंस वापस लो जैसे नारे लगाए। स्थानीय निवासी स्वाति ने बताया कि सोसायटी के लोग रखरखाव शुल्क बढ़ाने से नाराज नहीं हैं, बल्कि एकमुश्त बढ़ोतरी के विरोध में हैं। शुल्क वृद्धि के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक करीब 900 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। रविवार रात आठ बजे सेंट्रल पार्क से शुरू हुआ मार्च सोसायटी की विभिन्न गलियों से होते हुए एओए कार्यालय पहुंचा। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने एओए पदाधिकारियों को फोन पर बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने एओए अध्यक्ष आलोक कुमार के फ्लैट वाले ब्लॉक के नीचे भी प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय और जीडीए में की गई है। अगर जल्द प्रशासन से समाधान नहीं मिलता है। सोसायटी में आंदोलन तेज कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें