फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में चार दिन बजेगी शहनाई फिर नवंबर तक कोई मुहूर्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। 9 जून से शुक्र ग्रह उदय के बाद से अब जून महीने में चार दिन शहनाई बजेगी। ये चार दिन 17,27,29 और 30 तारीख हैं। एक जुलाई से शदियों पर चार महीने के लिए ब्रेक लग जायेगा। 1 जुलाई से लेकर 24 नवम्बर तक शादियों का कोई मुहूर्त नहीं है। 31 मई से शुक्र अस्त के चलते मंगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी। इसमें शादी-विवाह जैसे शुभ कार्य भी टल गए थे। अब शुक्र उदय के बाद शादी जैसे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। कोरोना संकट के चलते बीते महीनों से शादियां टल रही थी। जिसके लिए लोग आगे के मुहूर्त की तलाश कर रहे थे। जून में इन शुभ कार्यों के लिए कुछ ही तारीखें शेष हैं। जून में आगामी 17,27,29,30 तारीख शादी के लिए शुभ है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि देवोत्थान एकादशी 24 नवम्बर को है । उस दिन के बाद से फिर से शदियों के साये शुरू होंगे। इसके बाद नवंबर में 27,29 और 30 तारीख विवाह के शुभ मानी गई है। यानी नवंबर में मात्र 3 तारीखें ही शादी के मुहूर्त के लिए शुभ हैं। इसके बाद दिसंबर में 1,7,9,10,11 तारीखें शादी के लिए शुभ मानी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें