फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉक डाउन के दौरान देसी शराब के ठेके में छत तोड़कर की गई चोरी का सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पेटी शराब बरामद की गई है। दूसरा चोर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सिहानीगेट कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सेवानगर नंदग्राम मार्ग स्थित देसी शराब के ठेके में 30 मार्च को छत तोड़कर चोरी कर ली गई थी। चोर ठेके से 28 पेटी चोरी कर ले गए थे। अगले दिन 31 मार्च को ठेके मालिक दीपक शर्मा ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और छानबीन की थी। चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लग गई थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि ठेके में चोरी करने वाला झुग्गी झोपड़ी नंदग्राम निवासी भुल्ली है। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भुल्ली को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी उसने और उसके साथी जाबिर ने की थी। उसके हिस्से में 12 पेटी आई थी, जबकि अन्य पेटी जाबिर लेकर चला गया था। 7 पेटी उसने बेच दी थी, जबकि पांच पेटी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि जाबिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें