फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मर्सिडीज की खिड़की पर बैठ स्टंट करना पड़ा भारी, तीन गिरफ्तार; उधार की गाड़ी में कर रहे थे मस्ती

Mon, 15 May 2023 04:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद

सार

शालीमार गार्डन पुलिस ने दिल्ली में मर्सिडीज गाड़ी की खिड़की पर स्टंट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं स्टंटबाजों की मर्सिडीज गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में मर्सिडीज गाड़ी से स्टंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीराबाद रोड पर लाल रंग की मर्सिडीज गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते तीन युवकों को शालीमार गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों पार्षद के जुलूस में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस ने गाड़ी बरामद भी सीज कर दी है। वहीं इस मामले पर एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि दिल्ली वजीराबाद रोड पर लाल रंग की गाड़ी की खिड़की पर बैठकर तीन युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


आगे कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी को दौड़ाकर चालक और अन्य लोगों ने अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डालने का काम किया। वायरल वीडियो से गाड़ी नंबर की पहचान करके उसे बरामद कर लिया। शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने रातभर पहचान कर साहिबाबाद के रहने वाले बादशाह, जुबेर और मोहम्मद समीर को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि ये तीनों लोग गाड़ी को किराए पर लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें