फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर 6 साल तक किया यौन उत्पीड़न, तेजाब डालने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र निवासी युवती ने कॉलोनी के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और तेजाब डालकर जलाने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने 6 वर्षों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जान को खतरा बताया है। 14 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि आरोपी वर्ष 2020 से उसे शादी का झांसा देता आ रहा है। एक सप्ताह पूर्व उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी अपने माता-पिता के साथ उनके घर पहुंचा और तेजाब डालने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत चौकी पर की तो पुलिसकर्मियों ने फैसला कराने की बात कहकर वापस भेज दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप की जांच भी की जाएगी। लापरवाही मिलने पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें