फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: किशोरी को घर में बंधक बना दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुना तो पीड़िता की मां ने कोर्ट में लगाई गुहार

Wed, 21 Dec 2022 11:11 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय स्पेशल जज पॉस्को एक्ट के यहां याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि पास ही के गांव कन्हैरा निवासी आरोपी एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी ने पीड़िता के गांव में ही मकान बनाकर रहना सहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदगढ़ थाना पुलिस पर घर में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने और फैसले का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने न्यायालय में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय स्पेशल जज पॉस्को एक्ट के यहां याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि पास ही के गांव कन्हैरा निवासी आरोपी एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोपी ने पीड़िता के गांव में ही मकान बनाकर रहना सहना शुरू कर दिया है।

आरोप है कि गत 29 अगस्त को शाम करीब सात बजे गांव निवासी एक महिला आई और उनकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। जहां पहले से ही आरोपी युवक मौजूद था। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता की पुत्री को महिला के घर के एक कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे पीड़िता अपनी पुत्री को तलाशते हुए अन्य लोगों के साथ आरोपी महिला के घर पहुंची और बच्ची को बंधनमुक्त कराया। लेकिन तब तक आरोपी युवक को आरोपी महिला ने अपने घर से भगा दिया था।

इस संबंध में थाना पुलिस से शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए पीड़िता पर ही फैसले के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने एक सितंबर व 12 सितंबर को एसएसपी से भी मामले में न्याय की गुहार लगाई। लेकिन, उनके आदेश के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं अब पीड़िता ने न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें