छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी विशेष समुदाय का है और छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा व उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दी। होटल पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया।
एक कॉलोनी निवासी किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया है कि छात्रा की मुलाकात कॉलेज में पढ़ने वाले विशेष समुदाय के छात्र से हुई। दोनों के बीच पहले फोन और वीडियो कॉल पर बात होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो कॉल कर छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर होटल में आने के लिए दबाव बनाने लगा।
आरोप है कि फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने छात्रा को होटल में बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। परिवार या शिकायत करने पर आरोपी ने छात्रा को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी की धमकी से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन और स्थानीय संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर होटल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।