फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे का पदार्थ पिलाकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने बताया कि करीब नौ महीने पहले उनके जानने वाला उन्हें घुमाने ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर उनका यौन शोषण किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें