ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आई-28 गार्मेंट की फैक्टरी में सुपरवाइजर अनवेश (42) की सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे फैक्टरी में सिलाई का काम करने वाले कारीगर ने कैंची से गोदकर हत्या कर दी। फैक्टरी के दूसरे कर्मी मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला।
घटना के करीब 40 मिनट बाद अवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून से लथपथ आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में शिकायत दी है।
मूल रूप से रामपुर मुरादाबाद के गांव करेथी में रहने वाले अनवेश पुत्र रामकिशन सक्सेना लोनी के पुष्प गार्डन सोम बाजार कॉलोनी में रहते थे। वह टोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र गार्मेंट फैक्टरी में सुपरवाइजर पद पर तैनात थे। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटे शिवम, प्रिंस और विनीत है।
उनके भाई राजेश ने बताया कि वह भाई के साथ फैक्टरी में काम करते हैं। मलिक ने फैक्टरी का काम भाई के ऊपर सौंप रखा था। सोमवार करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने भाई के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद दोनों भाई फैक्टरी के नीचे वाले फ्लोर पर आराम कर रहे थे।
कुछ देर बाद राजेश फैक्टरी के ऊपर वाली मंजिल पर चले गए थे। उनके भाई नीचे की मंजिल के कमरे में सो रहे थे। फैक्टरी में सर्वेश दर्जी सिलाई का काम करते हैं। राजेश ने बताया कि कुछ देर बाद फैक्टरी के कर्मचारी उनके भाई के कमरे में पहुंचे। कर्मचारियों ने देखा कि उनका भाई खून से लफत होकर जमीन पर पड़ा है। सूचना पाकर राजेश मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को देखकर एंबुलेंस को फोन मिलाया। इसके बाद उनके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एसीपी लोनी रामकिशन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार के लोग भी थाने पहुंचे। एसीपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने कारीगर के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।