संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन में सोमवार को शहीद नगर, भोपूरा, जनकपुरी और राजेंद्र नगर में जोनल प्रभारी आरपी सिंह के नेतृत्व में कर वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान एक लाख से ऊपर कुल 10 मकानों की दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया। इंस्पेक्टर धनवीर कुमार ने बताया कि बकायेदारों को एक सप्ताह में बकाया राशि जमा करने का समय दिया गया है। इस अवधि में राशि जमा नहीं होने पर मकानों के सीवर और पानी का कनेक्शन काटा जाएगा। इस दौरान पुलिस बल के साथ नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
-