क्षेत्रांतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर सिकरोड़ा टोलबूथ के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टकराकर पिकअप चालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा।
थाना मसूरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रसूलपुर सिकरोड़ा टोलबूथ दुहाई चढ़ाव के पास मंगलवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। बागपत की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि15 सितंबर की तड़के लगभग पौन चार बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के रसूलपुर सिकरोड़ा टोलबूथ दुहाई चढ़ाव के पास यह हादसा हुआ। समय करीब पौने 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महिंद्रा पिकअप जो बागपत की तरफ से आ रही थी, दुहाई चढ़ाव के पास किसी अज्ञात वाहन के पीछे टकरा गई, पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में महिन्द्रा पिकअप के चालक विवेक(20 ) पुत्र ओमेन्द्र निवासी नयाबास तहसील इगलास अलीगढ़, हाल निवासी विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल चालक विवेक को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा।
दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा पिकअप को हाइड्रा की मदद से सड़क के किनारे करवाकर मार्ग को सुचारू कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
मृतक विवेक के बड़े भाई चंदन ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और इनका परिवार किराय के घर में विश्वासनगर शाहदरा दिल्ली में कई वर्षों से रह रहा है, ये 3 भाई व एक छोटी बहन है, विवेक भाईयों में दूसरे नं के थे और अविवाहित था।