फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधियां वाले 7 परिसर किए गए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। आवासीय इमारतों में चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आवास विकास परिषद ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को सेक्टर-15 और 16 में सात परिसर को सील कर दिया। परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि पूर्व में सभी संस्थानों को नोटिस भेजा गया था। इसके बावजूद संचालकों ने कोई कदम नहीं उठाया तो सीलिंग की कार्रवाई की गई है। निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता निखिल महेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम ने सेक्टर-15 व 16 स्थित कोचिंग संस्थान, प्ले स्कूल आदि प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की कार्रवाई करते हुए 15/249, 15/702, 15/703, 16B/333, 16B/160, 16B/40 एवं 41 आदि को सील किया गया। गत सप्ताह भी परिषद ने 12 संस्थानों को सील किया था। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पुलिस बल मिलने पर आने वाले दिनों में अन्य संस्थानों को भी सील किया जाएगा। यह सभी ऐसे संस्थान हैं जो आवासीय इमारतों में अवैध रूप से सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें