फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार में निवेश कराकर सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। ग्राम कुशलिया में रहने वाले मसरूफ ने अपने परिचित पर व्यापार में निवेश कराकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, परिचित इरशाद व डॉ. सलीम निवासीगण ग्राम मसूरी और कंपनी संचालक अमित कुमार निवासी शास्त्री नगर पंचवटी एक्सटेंशन जीटी रोड ने उन्हें एक आकर्षक निवेश योजना का लालच दिया। बताया कि चीनी, तेल, रिफाइंड और चावल व लकड़ी के व्यापार में 10 लाख रुपये लगाने पर हर महीने मोटा मुनाफा दिया जाएगा। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने सात लाख रुपये का निवेश किया। लाभ नहीं मिलने पर तकादा किया तो आरोपी अमित ने पांच लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। आरोप है कि तीन दिसंबर 2025 को जब उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें