फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल से चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 156 घंटे लगातार होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में हुई बैठक में अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत शहर के सभी 100 वार्डों में एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 156 घंटे का निरंतर स्वच्छता अभियान भी आयोजित होगा। अभियान के दौरान कलश यात्रा, दीप प्रज्वलन और चौराहों की सजावट समेत विभिन्न गतिविधियां होंगी। स्कूलों में स्वच्छता को लेकर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी और अभियान में शहरवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें