फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएमई पर आईपीईएम निकास अनिश्चितकालीन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर व्यस्त समय में आइपीईएम कॉलेज के सामने स्थित निकास को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि व्यस्त समय में शाम को दिल्ली से मेरठ जाने वाली लेन पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम की समस्या को दूर करने के लिए निकास लेन चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। निर्माण कार्य के कारण शनिवार रात 12 बजे से निकास लेन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस लेन पर काम पूरा होने के बाद मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर बने प्रवेश को बंद किया जाएगा। कट बंद करने की जानकारी एनएचएआइ ने दी है। काम पूरा होने के बाद वाहनों के लिए लेन को खोला जाएगा। फिलहाल इसे अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें