गाजियाबाद। त्योहारों के मद्देनजर चल रहे अभियान के पांचवें दिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के 17 नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दिल्ली बागपत रोड और लोनी गाजियाबाद रोड पर वाहन रोककर खोया के चार नमूने भरे। इसके अलावा लोनी की सब्जी मंडी से पनीर का नमूना, डासना से खोया बर्फी का नमूना, खोया और सोन पापड़ी का नमूना, इंदिरापुरम से मैदा और पनीर का नमूना, विजय नगर से मोहन भोग का नमूना, ज्ञानी बार्डर काजू, कराची हलवा, काजू कतली, घी और पनीर के नमूने लिए। मिठाईयों, खोया, पनीर और घी सहित कुल 17 नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य अरविंद यादव ने बताया कि सभी नमूने लखनऊ जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ब्यूरो