फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बीबीनगर। थाना क्षेत्र निवासी एक वृद्ध की मंगलवार सुबह एक ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जबकि, परिजनों ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीबीनगर निवासी तेजपाल सिंह (७५) मंगलवार सुबह घर के बाहर पैदल ही टहल रहे थे। इस दौरान सड़क पर वह एक अज्ञात ट्रेक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पुत्र राकेश सैनी ने पुलिस को लिखित में सूचना देकर काूननी कार्रवाई करने से इंकार किया है। थाना प्रभारी रामभवन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें